Munger News: 25 वर्ष बाद सार्वजनिक रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण
Munger News: हेमजापुर थानाक्षेत्र के रामनगर लगमा गांव में वर्षों से चले आ रहे सार्वजनिक रास्ता विवाद का समाधान किया गया। प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को मुक्त किया। पिछले 25 वर्षों से अतिक्रमण से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने कानून पालन की अपील की।

Munger News: हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थानाक्षेत्र के रामनगर लगमा गांव में वर्षों से चले आ रहे सार्वजनिक रास्ता विवाद के समाधान को लेकर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सार्वजनिक रास्ते को लेकर करीब 25 वर्षों से विवाद चला आ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि, सरयुग सहनी ने पिछले लगभग 25 वर्षों से रास्ते के एक हिस्से पर कब्जा कर रखा था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार स्थानीय स्तर पर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की थी.
कार्रवाई का विवरण
आवेदन की जांच, राजस्व अभिलेखों के सत्यापन एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार,बीडीओ रश्मि भारती, हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, एंटी राइट बटालियन के जवान तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई.
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक रास्ते के खुल जाने से अब लोगों का आवागमन आसान होगा और दैनिक जीवन की परेशानियां कम होंगी। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने, कानून का पालन करने तथा गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


