किशनगंज : जनसुनवाई में एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

ठाकुरगंज थाना परिसर में जनसुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के सुझाव लिए। उन्होंने जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की, जिससे सुरक्षित समाज की स्थापना हो सके।

किशनगंज : जनसुनवाई में एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

ठाकुरगंज से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज थाना परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर है, लेकिन अपराध नियंत्रण में समाज की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर नजर रखने तथा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने चोरी, अवैध कारोबार, सड़क सुरक्षा, आपसी विवाद समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को सौंपे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के निष्पक्ष एवं शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मो. मकसूद अहमद अशरफी, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल व प्रमोद राज चौधरी, राजद नेता मुस्ताक आलम, शम अली, शिवा यादव, अनिल महाराज, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, प्रशांत पटेल, सईदुर रहमान, तेज नारायण यादव, दिलीप सिंह,अमित राज यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।