ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरअपराध नियंत्रण के लिए जन सहयोग जरूरी: थानाध्यक्ष

अपराध नियंत्रण के लिए जन सहयोग जरूरी: थानाध्यक्ष

संग्रामपुर। एक संवाददाता बुधवार को संग्रामपुर थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष रंजन कुमार की...

अपराध नियंत्रण के लिए जन सहयोग जरूरी: थानाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 19 May 2022 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

संग्रामपुर। एक संवाददाता

बुधवार को संग्रामपुर थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रभुत्व लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बिक्री, अवैध बालू खनन पर रोक लगाना मेरी प्राथमिकता होगी। साथ ही शांति व्यवस्था कायम करना एवं अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। इसमें जनता की सहयोग की जरूरत है। मौके पर पूर्व विधायक गणेश पासवान, प्रमुख सुधीर दास,उप प्रमुख सचिन कुमार, पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर मांझी, प्रमोद सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज शाह, मुखिया पिन्टु मंडल ,हरिनंदन यादव प्रमोद भगत, ददरीजाला पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार शिवन,सत्यानंद सिंह,मिथिलेश झा आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें