ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकृषि कानूनों के विरोध महिलाओं ने खोला मोर्चा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

कृषि कानूनों के विरोध महिलाओं ने खोला मोर्चा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

संग्रामपुर। एक संवाददाता ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं...

कृषि कानूनों के विरोध महिलाओं ने खोला मोर्चा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 18 Jan 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

संग्रामपुर। एक संवाददाता

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को देशव्यापी महिला किसान दिवस पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में जुलूस निकाला। संग्रामपुर बस स्टैंड से पूनम देवी एवं सुशीला देवी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

महिलाएं काले कृषि कानूनों को रद्द करो, विद्युत आपूर्ति कानून 2020 वापस लो, किसानी खेती को कारपोरेट के हाथों सौंपना बंद करो, एमएसपी को कानूनी रूप दो आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस बाजार के सभी मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संग्राममपुर चौक पहंुचा। यहां आयोजित सभा की अध्यक्षता पूनम देवी ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जबतक तीन काले कानून को वापस नहीं लेगी हम महिलाओं का भी आंदोलन जारी रहेगा। सुशीला देवी ने सरकार सभी कल्याणकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपकर देश की जनता को कंगाल कर देने पर तुली है। एसयूसीआई के जिला सचिव कृष्णदेव साह ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लाई गई नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा यह जन विरोधी कानून सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि आम-अवाम की जेब काटने वाली है। इससे देश में महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने समाज के हर तबके से काले कृषि कानून के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। सभा और जुलूस में पार्वती देवी, उमा देवी, सीमा कुमारी, नेहा कुमारी, मधुलता देवी आदि थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें