डोर-टू-डोर कचरा उठाव शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें

Feb 27, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ निशा राय की अध्यक्षता में पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक में लोहिया स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सरकारी विद्यालयों में नियमित कचरा उठाव और शौचालय निर्माण पर प्रोत्साहन राशि वितरण पर चर्चा हुई।

डोर-टू-डोर कचरा उठाव शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ निशा राय की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों में संचालित लोहिया स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर कचरा उठाव शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों से नियमित कचरा उठाव अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से प्राप्त आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था लागू की जानी है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा।

बैठक में शौचालय निर्माण पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के वितरण की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।