ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकिसानों से जानी रबी फसलों में आने वाली समस्या

किसानों से जानी रबी फसलों में आने वाली समस्या

सोमवार को केंद्रीय अनुसंधान परिषद की एक बैठक बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर में आयोजित की...

किसानों से जानी रबी फसलों में आने वाली समस्या
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 25 Sep 2020 03:45 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को केंद्रीय अनुसंधान परिषद की एक बैठक बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर में आयोजित की गई।

इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेने के लिए संपूर्ण जिले से लगभग 15 किसान कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर पहुंचे थे। इस संबंध में बताते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी सह वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने कहा कि, इस बैठक का उद्देश्य रबी फसलों से संबंधित किसानों की समस्याओं को जानना था। इससे किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं पर अनुसंधान कर उसका उचित हल प्राप्त किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय स्तर पर उजागर हुई किसानों की समस्यायें समाप्त होंगी। उन्हें अच्छी उपज प्राप्त होगी। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस मौके पर विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक श्री कुमार के अतिरिक्त शष्य वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार एवं कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इं. अशोक कुमार भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें