Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPreparations for Assembly Elections Strong Room and Dispatch Center Inspected in Tarapur
आरएस कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

आरएस कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

संक्षेप:

तारापुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद ने आरएस कॉलेज और आदर्श उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। आगामी चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम और डिस्पैच...

Sep 07, 2025 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

तारापुर,निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्ट्रांग रूम, डिस्पैच सेंटर के लिए आरएस.कॉलेज एवं आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए आरएस कॉलेज परिसर में स्ट्रांग रूम, डिस्पैच सेंटर, वाहन कोषांग आदि की व्यवस्था रहेगी, जबकि पोलिंग पार्टी मिलान की व्यवस्था आदर्श मध्य विद्यालय तारापुर में की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभी से ही विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी प्रारंभ कर दें ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन, डीसीएलआर दिलीप कुमार, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार तथा बीपीआरओ गौतम भारती मौजूद थे।