गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

सहरसा में जगतगुरु संत शिरोमणि स्वामी आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी के लिए एक बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पंडाल निर्माण और श्रद्धा, भक्ति, सेवा का संगम कराने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों के साथ अगली बैठक में उपस्थित होंगे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

सहरसा। जगतगुरु संत शिरोमणि स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को पूरब बाजार स्थित विनोबा आश्रम में उत्सव समिति की एक बैठक हुई। बैठक में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। भव्य आधुनिक पंडाल निर्माण का निर्णय लिया गया। 31 मईको आयोजित अगली बैठक में सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी एवं सहयोग की स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत करेंगे। सदस्यों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति, सेवा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा। महोत्सव के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, गुरु-भक्ति एवं मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अमर किशोर पोद्दार की अध्यक्षता व ज्योति कुमार सिंह के संचालन में बैठक में ज्योति कुमार सिंह, विप्लव रंजन, वार्ड पार्षद आशीष रंजन, पंडित मनमोहन झा, गुड्डू तिवारी, चुन्ना सिंह, अन्नु कुमार सिंह, अजीत कुमार प्रीतम, विपुल कुमार सिंह, पिंटू तिवारी, कुन्दन शाह, बमबम तिवारी, पंकज झा, सुभाष कुमार सिंह, राहुल कुमार, गोविंद माधव, निकेत आनंद, गुंजेश कुमार सिंह, शौर्य तिवारी, रोहित सिंह, राजा यादव थे। सचिव रामकुमार सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।