कला के क्षेत्र में प्रांजलि राज सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रांजलि राज को पटना में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन द्वारा किया गया था, जिसमें बिहार सरकार की वित्त सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद थे। प्रांजलि ने पूर्व में नेशनल अवॉर्ड भी प्राप्त किया है।

कला के क्षेत्र में प्रांजलि राज सम्मानित

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मुंगेर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रांजलि राज को सम्मानित किया गया। बालिका सशक्तिकरण को समर्पित संस्था अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांजलि राज को कला क्षेत्र में उनके रचनात्मक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की वित्त सचिव रचना पाटिल तथा स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रांजलि राज, नेट्रोडेम अकादमी मुंगेर की छात्रा हैं और पूर्व में नेशनल अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।