Munger News: टास्क- सेकेंड लीड- 80 किमी लंबे पाटम फीडर में बिजली कट से त्राहि-त्राहि, रतनपुर में बन रहा नया पावर सब स्टेशन
Munger News: मुंगेर में करीब 100 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है, लेकिन बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। पाटम फीडर के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अधिकारियों का दावा है कि सभी सामान उपलब्ध हैं और नए पावर सब स्टेशन के निर्माण से समस्या कम होगी। उपभोक्ता लगातार बिजली कटौती को लेकर परेशान हैं।

Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। जिले में करीब 100 मेगावाट बिजली की जरूरत है और जरूरत के अनुसार आपूर्ति भी की जा रही है। इसके बावजूद सदर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट की समस्या लगातार बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी 80 किलोमीटर लंबे पाटम फीडर के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। बड़े क्षेत्र में फैले होने के कारण इस फीडर में तकनीकी खराबी और फॉल्ट के बाद मरम्मत में समय लग जाता है। नतीजतन उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मानव बल की कमी के कारण काम में देरी हो रही है। -------
अधिकारियों का दावा: काम के हिसाब से सभी सामान उपलब्ध
कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बिजली विभाग में काम के हिसाब सभी सामान उपलब्ध है। सामग्री 3 भागों में बंटे होते हैं। जिसमें वितरण, मरम्मत और उपभोक्ता कनेक्शन। वितरण लाइन के सामान एबीसी केबल, एचटी तार, एलटी तार, अर्थिंग तारइंसुलेटर, डिस्क टाइप, शैकल इंसुलेटरक्रॉस आदि होते हैं। कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि पाटम फीडर की समस्या को दूर करने के लिए रतनपुर में नए पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बनने से लोड बंट जाएगा और कटौती में कमी आएगी। मरम्मत के लिए सभी जरूरी सामान हमारे पास उपलब्ध हैं। अभी लाइनों से घास-पात हटाने का काम भी चल रहा है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी कटौती करनी पड़ रही है। हमारा दावा है कि कुछ ही दिनों में सभी फॉल्ट दूर कर दिए जाएंगे और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार पाटम फीडर के विभाजन के बाद इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।
बोले उपभोक्ता
दिन में 4-5 बार बिजली चली जाती है। बच्चे की पढ़ाई और घर का काम सब बाधित हो रहा है। कब तक हम लोग कटौती झेलेंगे।
अरविन्द शर्मा,काजीचक रतनपुर
----
गर्मी में इनवर्टर भी जवाब दे जा रहा है। रात में नींद नहीं आती। विभाग को इस फीडर पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
रेखा देवी, गढ़ीरामपुर
---------
लाइनमैन आते हैं लेकिन स्टाफ कम होने के कारण काम पूरा नहीं हो पाता। नया सब स्टेशन बने तो राहत मिलेगी।
मो. इकबाल, बारिश टोला, नौवागढ़ी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


