आज कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
मुंगेर में रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी कर्णचौरा फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान कर्णचौरा और लालदरवाजा विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में सोझी घाट, टाउन, सदर अस्पताल, और अन्य शामिल हैं।

मुंगेर। रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी कर्णचौरा फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कर्णचौरा एवं लालदरवाजा विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। लाल दरवाजा विद्युत उपकेंद्र के सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि, प्रभावित फीडरों में सोझी घाट, टाउन, सदर अस्पताल, हॉस्पिटल, पूरबसराय, किला, रेलवे, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान एवं मोगल बाजार शामिल हैं। ऐसे में, बिजली कटौती का असर किला क्षेत्र, मुंगेर टाउन, बेलन बाजार, सोझी घाट, सदर अस्पताल, पूरबसराय, लल्लू पोखर, कौड़ा मैदान, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान, मोगल बाजार, बासुदेवपुर एवं चुरम्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


