Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPolice Uncovers Kidnapping Case in Jamalpur Arrests Main Accused Cop
अपहरण फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी

अपहरण फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी

संक्षेप:

जमालपुर ईस्ट कॉलोनी में अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। मुख्य आरोपी मध्य निषेध विभाग का सिपाही है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन छापेमारी जारी है।

Feb 08, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, एक प्रतिनिधि। जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया था। जिसमें मुख्य आरोपी मध्य निषेध विभाग में कार्यरत सिपाही है। पुलिस ने आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस संबंध में ईस्ट कॉलोनी थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें