मुंगेर में स्कॉर्पियो से 315 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एसबीएन कॉलेज के पास वाहन जांच के दौरान 315 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस थानाध्यक्ष रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में जांच कर रही थी। चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

मुंगेर में स्कॉर्पियो से 315 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीएन कॉलेज के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 315 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम एसबीएन कॉलेज के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जेएच 15पी 9276 नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोका गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के क्रम में गाड़ी से 315 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस को देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो व शराब को जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

थानाध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने बताया कि फरार चालक की पहचान के लिए वाहन नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की योजना थी, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब की सूचना देने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।