कार से देवघर ले जाया जा रहा दो बोरा गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार
असरगंज पुलिस ने गुरुवार को बैरांय पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो गांजा को देवघर पहुंचा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के...

असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज पुलिस ने गुरुवार को असरगंज-धपरी ग्रामीण मार्ग में बैरांय पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय,अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद हसीब पुलिस बल के साथ थे। पुलिस ने जब्त कार को थाना ले गई। इस संबंध में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया। सूत्रों के अनुसार दो बोरा गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थानाक्षेत्र के बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। वह गांजा की खेफ देवघर पहुंचाने जा रहा था।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि एसडीपीओ शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




