मुंगेर पुलिस की बड़ी सफलता, गलती से दूसरे के खाते में गए 1 लाख रुपये साइबर सेल ने कराए वापस

Apr 06, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक युवक के एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की गलती से लौटाए। युवक ने गलती से पैसे दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन की अगुवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और राशि वापस दिलाई।

मुंगेर पुलिस की बड़ी सफलता, गलती से दूसरे के खाते में गए 1 लाख रुपये साइबर सेल ने कराए वापस

​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए आम जनता का भरोसा जीता है। तकनीकी सक्रियता और विशेष अभियान के परिणामस्वरूप, पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजक्शन की गलती का शिकार हुए एक युवक के एक लाख रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदीयारा निवासी शशांक शेखर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान बड़ी चूक हो गई थी। उन्होंने अनजाने में 1,00,000 रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। काफी प्रयास के बाद भी जब पैसा पाने वाला व्यक्ति राशि लौटाने को तैयार नहीं हुआ, तब पीड़ित ने साइबर थाने की शरण ली।​पुलिस

की मध्यस्थता से मिली राहतःमामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी ने बताया कि यह धोखाधड़ी का मामला नहीं था, बल्कि गलती से पैसा ट्रांसफर होने का केस था। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क साधा, तब जाकर वह राशि लौटाने को राजी हुआ।​चेहरे पर लौटी मुस्कानःरविवार को साइबर डीएसपी ने शशांक शेखर को उनकी पूरी राशि वापस दिलाई। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित ने मुंगेर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। डीएसपी ने अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय हमेशा खाता नंबर और विवरण की जांच दो बार जरूर करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।