816 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

बरियारपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने उभ्भी वनवर्षा गांव के पास अमन कुमार के बासा पर छापेमारी की। इस दौरान 816 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई और अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। इसके अलावा आठ वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।

816 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के रतनपुर पंचायत की उभ्भी वनवर्षा गांव के पास अमन कुमार के बासा पर पुलिस ने छापेमारी कर 816 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही शराब के धंधे में संलिप्त अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। बरामद शराबों में रॉयल स्टेग का 375 एमएल का 312 बोतल, रॉयल चैलेंजर फिनिश 375 एमएल का 10 बोतल, 180 एमएल का आईकोनिका विथ एलाइट ग्रीन विस्की 456 बोतल, 180 एमएल ऑफिसर च्वाइस का 38 बोतल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अमन कुमार से पूछताछ की जा रही है।

जुगवा मंडल सहित 8 वारंटी गिरफ्तारबरियारपुर, निसं.। बरियारपुर पुलिस ने फरार अपराधी जुगवा मंडल सहित आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावापुलिस पर हमला एवं लूटकांड में संजीव कुमार पिता सिकंदर मंडल सकिन बरैलवासा, बरियारपुर थाना कांड संख्या 172/25 के नामजद देवराज कुमार पिता धनंजय मंडल, गोलू यादव पिता लालू यादव दोनों सकिन सोतीपुल पड़िया, जितेंद्र साह तथा सुनीता देवी साकिन पड़िया तथा अरुण मंडल साकिन चमनगढ़ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक शराबी विकेश कुमार साकिन पड़िया को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।