Munger News: धरहरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, भट्ठी ध्वस्त, 600 केजी जावा महुआ नष्ट
Munger News: धरहरा प्रखंड में पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने गौरैया गांव के जंगल में एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और 600 केजी महुआ नष्ट किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।

Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गौरैया गांव के जंगली क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण की एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 600 केजी जावा महुआ नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने में संलिप्त लोग अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस को गौरैया गांव के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। वहीं ड्रमों एवं गड्ढों में रखा करीब 600 लीटर जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया। शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि, मौके से कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फरार लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


