Police Investigates Car Theft of Liquor near Devgaon Vishahari Temple शराब लदे जब्त कार के अज्ञात मालिक व चालक पर केस दर्ज, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPolice Investigates Car Theft of Liquor near Devgaon Vishahari Temple

शराब लदे जब्त कार के अज्ञात मालिक व चालक पर केस दर्ज

रविवार की रात तारापुर में देवगांव विषहरी मंदिर के पास शराब लूट का मामला सामने आया। पुलिस ने अज्ञात कार मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जब्त की गई कार झारखंड के गोड्डा जिले से रजिस्टर्ड है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 20 Aug 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
शराब लदे जब्त कार के अज्ञात मालिक व चालक पर केस दर्ज

तारापुर, निज संवाददाता। रविवार की रात बिहमा पंचायत की देवगांव विषहरी मंदिर के पास कार से शराब लूट मामले में तारापुर पुलिस ने अज्ञात गाड़ी मालिक एवं चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि जब्त कार झारखंड के गोड्डा जिला से रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। अज्ञात कार मालिक व चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कार मालिक व चालक की गिरफ्तारी को लेकर पता लगा रही है। देवगांव विषहरी मंदिर के समीप कार में रखे शराब को निकालने वाले लोगों का वायरल हुए वीडियो से पहचान की जा रही है।

गौरतलब हो कि शराब लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफेद रंग के कार को जब्त कर 3.75 एमएल का 110 बोतल शराब बरामद किया था। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।