होली में हुड़दंग और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

Feb 27, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर, टेटिया बंबर और हेमजापुर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और हुड़दंगियों पर नजर रखने की अपील की। डीजे बजाने और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

होली में हुड़दंग और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हवेली खड़गपुर थाना में रंगों का त्योहार होली को लेकर प्रशिक्षु थानाध्यक्ष सह डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु थानाध्यक्ष सह डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में होली सामाजिक सद्भाव का वातावरण मजबूत करने में सभी नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए और एक मिसाल पेश करें। शांति और सौहार्द्र के साथ रंगों का त्योहार होली मनाए। उन्होंने कहा कि होली के दौरान डीजे और अश्लील, दो अर्थी गीत बजाने, चोरी छिपे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कार्रवाई होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि उपद्रव मचाने वाले व्यक्तियों और शराब पीकर हुड़दंग करने वाले बख्से नहीं जाएंगे। बीडीओ प्रियंका कुमारी ने त्योहार में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना देने की बात कही, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई किया जा सके। बिजली तार वाले जगह पर होलिका दहन नहीं करने की बात पर उन्होंने विशेष जोर दिया। इस मौके पर अग्निशमन हवलदार अशोक पांडे, अग्निक जितेंद्र कुमार साह, योगेश्वर गोस्वामी, राकेश चंद्र सिन्हा, मनोज कुमार रघु, रेखा सिंह चौहान, गजनफर अली खान, कुंदन सिंह, पंकज यादव, अमित कुमार, गोरेलाल मंडल, संजय ठाकुर, संजय यादव, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे। ------------------- हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर टेटिया बंबर, एक संवाददाता। होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टेटिया बंबर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में बीडीओ निशा राय उपस्थित रहीं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने उपस्थित लोगों से कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने की उन्होंने लोगों से अपील की। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और ऐसे हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की अप्रिय वारदात की खबर हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बीडीओ निशा राय ने भी उपस्थित लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने की अपील की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, मुकेश यादव , जितेंद्र कुमार सिंह, जय हिंद कुमार, ललन कुमार आदि मौजूद थे। ----------------- होली को लेकर शांति समिति की बैठक हेमजापुर, संवाद सूत्र। होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को हेमजापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की, जबकि संचालन एसआई संजय कुमार ने किया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ऋतुराज वसंत, हेमजापुर सरपंच तीतू महतो, बाहाचौकी सरपंच प्रतिनिधि नवल महतो, ललन राय, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।