Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPolice Detain Six Suspects in Daulatpur Colony for Disturbing Residents
दौलतपुर कॉलोनी से छह संदिग्ध को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ, बाइक जब्त

दौलतपुर कॉलोनी से छह संदिग्ध को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ, बाइक जब्त

संक्षेप:

दौलतपुर कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात छह युवकों को हिरासत में लिया। ये युवक रेलवे क्वार्टर के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे। पुलिस ने एक बाइक जब्त की और युवकों से पूछताछ कर रही है। एसएचओ ने कहा कि रात में बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Dec 21, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

दौलतपुर कॉलोनी से छह संदिग्ध को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ, बाइक जब्त जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में चोर, उचक्के और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए एसएचओ पंकज कुमार पासवान की टीम दिनरात जुटी है। इसके बावजूद कुछ मनचले युवक रेलवे कॉलोनी में घुमने और लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार की देर रात्रि छह युवक दौलतपुर कॉलोनी पहुंचे और एक रेलवे क्वार्टर की दरबाजे पर दस्तक दी। संदिग्ध गतिविधि देख क्वार्टर में रहने वाले ने रात्रि पहरादारों को सूचना दी। पहरेदारों व कॉलोनी के लोग पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त करने के साथ 6 युवकों को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है। दौलतपुर के रवि कुमार ने बताया कि करीब 12 बजे दो बाइक पर करीब छह लोग सवार होकर एक क्वार्टर की दरबाजे को खटखटा रहे थे। सभी लोग संदिग्ध अवस्था में थे। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि शहर में पुलिस गश्ती तेज कर दी गयी है। बेवजह रात्रि में लोगों के घुमने पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं संदिग्ध व्यक्यिों से पूछताछ की जाती है। दौलतपुर में हुई रात्रि में घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, तथा एक बाइक जब्त कर थाना लायी गयी। वहीं मनचले 6 युवकों से पूछताछ की जा रही है। इधर, हिरसात में युवकों ने बताया कि एक मित्र के यहां जाना था। लेकिन अचानक रात्रि पहरा पर डटे लोग आ धमके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;