तंबाकू बेचने वाले दुकानों से 22 रुपये की वसूली

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कोतवाली पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कई दुकानदार बिना वैधानिक चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पाद बेचते पाए गए। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 2200 रुपये का जुर्माना वसूला और धूम्रपान करने वालों को चेतावनी दी।

तंबाकू बेचने वाले दुकानों से 22 रुपये की वसूली

​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा एक्ट के कड़ाई से अनुपालन को लेकर कोतवाली पुलिस रेस हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिससे तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ​अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कई दुकानदार बिना अनिवार्य वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगाए सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2200 रुपये का जुर्माना वसूला।

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। ​इस छापेमारी दल में सब-इंस्पेक्टर हरि किशोर और रतन कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।