तारापुर में 20.09 ग्राम चरस और 503 ग्राम गांजा बरामद, सात गिरफ्तार
तारापुर में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों से चरस, गांजा और नकद राशि बरामद की। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चरस, गांजा और नकद राशि भी बरामद की है। गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारापुर शहीद चौक के पास दो व्यक्ति स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना का सत्यापन करते हुए तारापुर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम बिहमा स्थित विषहरी स्थान के समीप गाजीपुर मैदान में छापेमारी की, जहां स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त कुल छह अभियुक्त फजेलीगंज के पीयूष कुमार, बिहमा के अमर कुमार,निलेश कुमार,काजीचक मिल्की के अवधेश कुमार,गाजीपुर के मो. शहनशाह,नवटोलिया के राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। सभी के पास से 20.09 ग्राम मादक पदार्थ के अलावे 11,060 रुपये नगद की गयी। दूसरी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तारापुर नगर क्षेत्र के मोहनगंज में छापेमारी कर सियाराम चौधरी की पत्नी चंदा देवी को 503 ग्राम गांजा बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तारापुर संकेत कुमार, पुलिस निरीक्षक तारापुर अंचल विवेक राज, पुअनि. सुबंता कुमारी, अनिल कुमार सिंह, पुसअनि मो. इरफान खान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ---------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



