
देशी शराब की खेप लेकर आ रहा बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार
मुंगेर में उत्पाद थाना की पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की। रविवार को छोटी केशोपुर में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 70 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। एक अन्य धंधेबाज फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मुंगेर, निज संवाददाता । उत्पाद थाना की पुलिस ने शराब कारोबार की गुप्त सूचना पर रविवार की सुबह जमालपुर थानान्तर्गत छोटी केशोपुर में छापेमारी कर बाइक सवार 02 युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि एक धंधेबाज फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटीकेशोपुर निवासी चरणजीत कुमार और दरियापुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। जबकि फरार धंधेबाज की पहचान छोटी केशोपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से 70 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से मिली बाइक को उत्पाद थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया है। उत्पाद थानाध्यक्ष मुंगेर आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी धरहरा से देशी शराब की खेप लेकर जमालपुर आ रहे थे।

इस दौरान गुप्त सूचना पर छोटी केशोपुर के समीप जांच अभियान के दौरान दो युवकों को 70 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए बाइक जब्त कर लिया गया। फरार हुए धंधेबाज की भी पहचान कर ली गई है। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत 3 धंधेबाजों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों धंधेबाज को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। एक फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




