Munger News: हाट के समीप 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Munger News: हवेली खड़गपुर पुलिस ने शुक्रवार को सब्जी बाजार में छापेमारी कर 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अवैध शराब बेच रही थी। महिला को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।

Munger News:  हाट के समीप 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाट के समीप स्थित सब्जी बाजार में छापेमारी कर 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाट चौक स्थित सब्जी बाजार में छापेमारी कर बड़की फुलवरिया निवासी माइको देवी के पास से 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया और महिला को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगा।एक वारंटी गिरफ्तारहवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।हवेली खड़गपुर पुलिस ने न्यायालय से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर के कादरगंज निवासी धर्मवीर मंडल को गिरफ्तार किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: हाट के समीप 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार