Police Arrests Suspect in Girl Abduction Case in Munger लड़की अपहरण मामले में अकबरनगर का एक युवक गिरफ्तार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPolice Arrests Suspect in Girl Abduction Case in Munger

लड़की अपहरण मामले में अकबरनगर का एक युवक गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने लड़की अपहरण मामले में आरोपी साकेत कुमार को गिरफ्तार किया। लड़की के पिता ने 20 दिसम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान साकेत को पकड़कर जेल भेज दिया। इसके अलावा, मारपीट के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 26 Dec 2024 12:35 AM
share Share
Follow Us on
लड़की अपहरण मामले में अकबरनगर का एक युवक गिरफ्तार

मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थाना की पुलिस ने लड़की अपहरण मामले में संलिप्तता पाए जाने के आरोपी युवक भागलपुर जिलान्तर्गत अकबरनगर श्रीरामपुर निवासी साकेत कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि हसनगंज निवासी लड़की के पिता ने 20 दिसम्बर को थाना में आवेदन देकर लड़की के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराया था। कांड संख्या 360/24 दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। इस दरम्यान लड़की के पिता ने साकेत कुमार को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। छानबीन के दौरान लड़की अपहरण मामले में संलिप्तता पाए जाने पर साकेत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसके अलावा मारपीट मामले में दर्ज कांड संख्या 102/24 में फरार चल रहे नवटोलिया निवासी राजेश यादव को भी बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।