पांच वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
सौरबाजार में पुलिस ने लंबे समय से फरार पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें सौरबाजार निवासी मो नसरुद्दीन, मो इलियास, मो बेचन और बैजनाथपुर के मुकेश यादव, विमल पासवान शामिल हैं। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सौरबाजार। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना क्षेत्र के सौरबाजार निवासी मो नसरुद्दीन, मो इलियास एवं मो बेचन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की गम्हरिया पंचायत अंतर्गत इटहरा गांव निवासी मुकेश यादव और विमल पासवान को भी वारंट के आधार पर पकड़ा गया। सभी आरोपितों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


