सड़क जाम मामले में सात गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में एक बच्ची की ट्रक से मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

सड़क जाम मामले में सात गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मुंगेर, निज संवाददाता। नौवागढ़ी में बीते शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से हुई एक बच्ची की मौत के बाद उपद्रव और सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की रात विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून हाथ में लेते हुए जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया था।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। ​गिरफ्तार आरोपियों में महादेवपुर निवासी मंटुन साव उर्फ लहरी साव, नौवागढ़ी निवासी विनोद साव व अंगेश कुमार, मनयारचक निवासी आर्यन कश्यप उर्फ गुलशन तथा नया टोला भगत चौकी निवासी गांधी कुमार, छोटू कुमार और रवि कुमार शामिल हैं। पुलिस अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।