मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Oct 19, 2024 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर के नया रामनगर थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकेश साह को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता राहुल कुमार ने मुकेश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा...

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, जेल

मुंगेर, निज संवाददाता । नया रामनगर थाना की पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी सफियाबाद भागीचक निवासी मुकेश साह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि गुरूवार की देर रात बाग नौलखा निवासी राहुल कुमार ने भुड़भुड़िया वाहन चालक मुकेश साह के विरूद्ध मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।