जयपुर में शिक्षक प्रदीप कुमार हुए सम्मानित

Apr 07, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जयपुर में एक समारोह में पीएम श्री मध्य विद्यालय कलारामपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा में नवाचार और सामाजिक जागरूकता के लिए ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026 से नवाजा गया। प्रदीप कुमार ने बाल विवाह उन्मूलन और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम किया है।

जयपुर में शिक्षक प्रदीप कुमार हुए सम्मानित

धरहरा, एक संवाददाता। जयपुर में आयोजित एक समारोह में पीएम श्री मध्य विद्यालय कलारामपुर जमालपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। 5 अप्रैल को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा (जयपुर) के कालिंदी ऑडिटोरियम में भाव्या फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश एवं विभिन्न प्रदेशों की करीब 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदीप कुमार को इंटरनेशनल मैत्री सम्मान एवं ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026 से नवाजा गया। सम्मान मिलने पर प्रदीप कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

उन्होंने बताया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज में बाल विवाह उन्मूलन, बहु विवाह रोकथाम, शराबबंदी के प्रति जागरूकता, स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लगातार कार्य करते रहे हैं। उनके इन प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला है। -----------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।