Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPM Modi to Inaugurate Vande Bharat Sleeper Train at Malda Station on January 17
पीएम कार्यक्रम का गवाह बनेंगे जमालपुर के रेल अधिकारी व कर्मचारी, स्पेशल ट्रेन कल रवाना

पीएम कार्यक्रम का गवाह बनेंगे जमालपुर के रेल अधिकारी व कर्मचारी, स्पेशल ट्रेन कल रवाना

संक्षेप:

पीएम नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को मालदा स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस समारोह के लिए जमालपुर वर्कशॉप और अन्य रेलवे विभागों के कर्मचारियों को मालदा भेजा जाएगा। इसके लिए एक स्पेशल ट्रेन सुबह 6 बजे जमालपुर से मालदा के लिए रवाना होगी।

Jan 16, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों कल यानि शनिवार (17 जनवरी) को मालदा स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायी जाएगी। पीएम कार्यक्रम समारोह में जहां रेल प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है, वहीं इस समारोह के गवाह बनाने के लिए जमालपुर वर्कशॉप, डीजल शेड, ओपन लाइन, जमालपुर स्टेशन सहित अन्य रेलवे विभागों के करीब पांच-पांच अधिकारी व कर्मचारी मालदा भेजा जाएगा। इसके लिए मालदा मंडल प्रशासन ने एक स्पेशल ट्रेन जमालपुर स्टेशन से शनिवार की सुबह 6 मालदा के लिए रवाना करेगा। और इसी ट्रेन को मालदा से जमालपुर के लिए रात करीब 8.30 बजे लौटा दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशासन ने ट्रेन नंबर 13418 मालदा दीघा स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति स्पेशल पीएम समारोह के लिए दी है। ताकि मालदा जाने और लौटने के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित की जा सके और रेलवे कर्मचारी इस समारोह का साक्षी बन सके। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। ये है स्पेशल ट्रेन का टाइम टाइम शनिवार को जमालपुर स्टेशन से सुबह 6 बजे मालदा दीघा स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक से खुलेगी। ट्रेन भागलपुर सुबह 7.15 बजे, साहिबगंज सुबह 8.50 बजे और मालदा सुबह 11 बजे पहुंचेंगी। वहीं वापसी में ट्रेन मालदा से दोपहर 3 बजे जमालपुर के लिए रवाना होगी। साहिबगंज शाम 5.20 बजे, भागलपुर शाम 6.55 बजे और जमालपुर रात्रि 8.30 बजे लौटेगी।