आधे घंटे की बारिश ने मौसम को बनाया खुशनुमा
मुंगेर में लगातार दो दिनों से हो रही वर्षा और ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। शनिवार को मौसम सुहावना रहा, जिसमें सुबह और शाम हल्की बारिश ने ठंडक बढ़ाई। दिनभर बादलों की मौजूदगी और धूप ने...

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में लगातार दो दिनों से रात्रि एवं सुबह में रुक-रुक कर हो रही वर्षा और आसमान में छाए बादलों के कारण शनिवार की सुबह मौसम सुहावना बना रहा। मध्यम गति की पूर्वी हवा के साथ तापमान में आई गिरावट ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। सुबह के समय मौसम ठंडक लिए हुए था और उमस का एहसास नहीं हुआ। कमोवेश यही स्थिति दिन भर बनी रही। शाम 5.30 से 6 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। हल्की हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी। उधर, शुक्रवार देर रात तक रुक-रुक कर हुई वर्षा के कारण शनिवार की सुबह वातावरण में नमी तो रही, लेकिन ठंडी हवा और बादलों के कारण लोगों को राहत मिली।
वहीं, दिनभर आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रही और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने लगी, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई और हल्की उमस का अनुभव होने लगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र, मुंगेर के अनुसार, शनिवार को भी मुंगेर में शाम में लगभग 1 मिमी तक हल्की। इससे शाम का मौसम और सुहावना हो गया। वहीं, शनिवार को भी मुंगेर के न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में कमी आई। ऐसे में, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा की अधिकतम गति लगभग 38 किमी प्रति घंटा रही। सूचकांक केंद्र के अनुसार, मुंगेर में आज भी 3 मिमी तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। इसके साथ ही दिन भर हल्की दक्षिणी-पूर्वी हवा के चलने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति लगभग 12 किमी प्रति घंटा रह सकती है। लेकिन, आज मुंगेर के तापमान में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस के लगभग वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद मौसम के अच्छा बने रहने की संभावना है। आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




