ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरघर के लिए जमीन देने की लगायी गुहार

घर के लिए जमीन देने की लगायी गुहार

मुरली पहाड़ पर घर बनाकर रह रहे कटाव से विस्थापित लोगों को एक बार फिर घर छीन जाने का डर सताने लगा है। सोमवार को मुरली पहाड़ पर रह रहे महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट पहंुचकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। इस...

घर के लिए जमीन देने की लगायी गुहार
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 11 Aug 2020 07:24 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरली पहाड़ पर घर बनाकर रह रहे कटाव से विस्थापित लोगों को एक बार फिर घर छीन जाने का डर सताने लगा है। सोमवार को मुरली पहाड़ पर रह रहे महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट पहंुचकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में डीएम को एक आवेदन भी दिया।

ग्रामीण राजेन्द्र दास, विपिन दास, राजेश दास, आशिक दास, विमला देवी, गोपाल दास, प्रकाश दास आदि ने बताया कि दियारा की जमीन कटाव में गंगा में समा जाने के बाद से 20 वर्षो से मुरली पहाड़ पर घर बनाकर रह रहे हैं। हमलोगों के पास जमीन नहीं है। हमलोगों को अब मुरली पहाड़ से हटने के लिए कहा जा रहा है। कटाव से विस्थापित होकर मुरली पहाड़ को आशियाना बनाया।

अब यहां से भी हटने के लिए कहा जा रहा है। हमलोगों के पास रहने के लिए दूसरा विकल्प नहीं है। हटाने से पहले प्रशासन रहने की व्यवस्था करे। डीएम को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें