प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में 35 फीसदी पड़े वोट , मतगणना आज 

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

बरियारपुर में प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जिसमें 2784 मतदाताओं में से शाम छह बजे तक केवल 35 प्रतिशत मतदान हुआ। विभिन्न पदों के लिए 45 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मतगणना रविवार को अंबेडकर भवन में होगी।

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में 35 फीसदी पड़े वोट , मतगणना आज 

बरियारपुर,निज संवाददाता: प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड चुनाव को लेकर मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के लिए फिलीप उच्च विद्यालय मे चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हुई। सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। मतदान की गति धीमी रही। दिन के दो बजे तक मात्र 24 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। सहयोग समिति के लिए मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए एक और अध्यक्ष पद के लिए एक जबकि प्रबंधकारिणी समिति सदस्य में समान्य पुरुष पद के लिए 6, जबकि सामान्य महिला पद के लिए 6 पद के लिए मतदान कराया गया।

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विशाल आनंद ने बताया कि मंत्री कोषाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी, अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए 45 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सभी पदों का चुनाव बैलेट के माध्यम से निर्धारित समय से प्रारंभ हुआ। कुल 2784 मतदाताओ में शाम छह बजे तक 35 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। रविवार को प्रखंड के अंबेडकर भवन में मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड श्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार झा के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए बरियारपुर एसआई बीएन पासवान के साथ पर्याप्त मात्रा मे पुलिस के जवान मौजूद थे। दंडाधिकारी श्री झा ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान के दौरान नियुक्त पोलिंग एजेंट को निर्देश दिया गया था कि कोई भी फर्जी मतदाता अगर मतदान करने आए तो इसकी सूचना दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।