Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPeaceful PACS Elections in Munger District Voter Turnout Ranges from 26 to 54
कुतलूपुर में 44 तो श्रीमतपुर में 39 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

कुतलूपुर में 44 तो श्रीमतपुर में 39 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

संक्षेप:

मुंगेर जिले की विभिन्न पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। कुतलूपुर में 44%, श्रीमतपुर में 39%, संग्रामपुर की पंचायतों में 44% से 54% तक मतदान हुआ। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मतगणना शनिवार को शुरू होगी।

Feb 07, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की दो पंचायतों कुतलूपुर व श्रीमतपुर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुतलूपुर में जहां 44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं श्रीमतपुर में 39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुतलूपुर में कुल 1211 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं श्रीमतपुर में 778 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई थी। आज शनिवार को प्रखंड कार्यालय सदर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनो पंचायतों के मतों की गिनती सुबह सात बजे से कराया जाएगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विश्वजीत तिवारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनो पंचायतों में चुनाव संपन्न होने के बाद आज शनिवार को मतों की गिनती होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतगणना को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। ---------------------------------------------------- मतगणना आज धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के हुसैनपुर घटवारी, तेतरौन बंगलवा, धरहरा महरना, मोहनपुर औड़ाबगीचा और सारोबाग सहित पांच पंचायतों में शुक्रवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होते ही मतदाता उत्साहपूर्वक घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। दोपहर तक कई केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखी गई। शाम साढ़े चार बजे तक कुल 18 बूथों पर 46.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हुसैनपुर घटवारी पैक्स के मध्य वद्यिालय कुमारपुर, तेतरौन बंगलवा पैक्स के मध्य वद्यिालय बंगलवा तथा मोहनपुर औड़ाबगीचा पैक्स के मध्य वद्यिालय मोहनपुर में चार-चार बूथ बनाए गए थे। पांचों पंचायतों के 18 बूथों पर कुल 11,595 मतदाता सूचीबद्ध थे। इनमें कई बुजुर्ग और चल-फिर नहीं सकने वाले मतदाता भी शामिल थे। ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में उनके परिजन के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने भी सहयोग किया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए प्रखंड नर्विाची पदाधिकारी राकेश कुमार पूरे दिन विभन्नि पंचायतों में मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। वहीं जोनल दंडाधिकारी अन्नू कुमार भी सुबह से लेकर मतदान समाप्त होने तक निगरानी में लगे रहे। मतदान के अंत तक कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत की सूचना नहीं मिली है। प्रखंड नर्विाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना हॉल में शुरू की जाएगी। --------------------- संग्रामपुर के में तीन पंचायतों के पैक्स चुनाव में 49 फीसदी मतदान संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के तीन पंचायतों बलिया, दीदारगंज एवं दूरमट्टा में पैक्स चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बलिया में 44.36 प्रतिशत, दीदारगंज में 48.14 प्रतिशत तथा दूरमट्टा पंचायत में सर्वाधिक 54.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीनों पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मज्ट्रिरेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। बलिया पैक्स के कुल 3494 मतदाताओं के लिए मध्य वद्यिालय बलिया में पांच बूथ बनाए गए थे। यहां 1550 मतदाताओं ने मतदान किया। दीदारगंज पैक्स के 3737 मतदाताओं के लिए मध्य वद्यिालय जनकपुर में तीन तथा मध्य वद्यिालय गोविंदपुर में तीन बूथ बनाए गए थे। कुल छह बूथों पर 1799 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूरमट्टा पैक्स के 1157 मतदाताओं के लिए पंचायत सरकार भवन दूरमट्टा में दो बूथ बनाए गए थे, जहां 632 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बीडीओ सह नर्विाची पदाधिकारी अनीश रंजन ने बताया कि तीनों पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है। मतगणना शनिवार सुबह 7 बजे से होगी। ------------------- बनहरा में 26 जबकि गौरवडीह में 48 फीसदी हुआ मतदान टेटियाबंबर, एसं.। शुक्रवार को प्रखंड के दो पैक्सों में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बीडीओ सह सहायक निवार्ची पदाधिकारी निशा राय ने बताया कि प्रखंड के बनहरा एवं गौरवडीह पैक्स में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। बनहरा में 26 जबकि गौरवडीह में 48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बनहरा में मतदाताओं की कुल संख्या 2832 थी जबकि गौरवडीह में मतदाताओं की संख्या 3122 थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को मतगणना होगी। ------------------- झोवा बहियार में 52 फसदी वोटरों ने डाले वोट बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के झौवा बहियार पंचायत में शुक्रवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान का प्रतिशत 52 प्रतिशत रहा। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर मज्ट्रिरेट एवं पुलिस बल तैनात थे। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लगी रही। प्रखंड नर्विाची पदाधिकारी विशाल आनंद ने बताया कि कुल तीन मतदान केंद्रों पर लगभग 52 प्रतिशत मतदान हुआ।