तीसरे दिन 269 परीक्षार्थी दोनों पालियो में रहे अनुपस्थित

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

सहरसा में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित की गई। पहले पाली में 10,620 में से 10,666 छात्र उपस्थित रहे जबकि 154 अनुपस्थित रहे। दूसरे पाली में 7,069 में से 6,944 उपस्थित हुए। सघन चेकिंग के कारण नकल करने के प्रयास विफल रहे।

तीसरे दिन 269 परीक्षार्थी दोनों पालियो में रहे अनुपस्थित

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरूवार को जिले के सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित हुई। गुरूवार को पहली पाली में 154 एवं दूसरे पाली में 115 सहित दोनों पालियों में 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 10 हजार 620 परीक्षार्थियों में 10666 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 154 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 7 हजार 69 में 6944 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसमें 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीईओ कार्यालय प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में तीसरे दिन सभी केन्द्र पर शांति पूर्ण परीक्षा हुई।

प्रवेश पत्र में ले जा रहे थे चिट : जिले के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा भवन के अंदर जाने से पूर्व कर्मियों द्वारा जांघ की गई तो एक परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के अंदर चिट पूर्जा ले जा रहा था। जिसके बाद सघन तलाशी लेकर हाॅल के अंदर प्रवेश करने दिया गया। हाॅल के अंदर भी होती सघन चेकिंग : परीक्षा हाॅल के अंदर वीक्षक के द्वारा सघन चेकिंग की जाती है। जिससे छात्र नकल कर पाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। परीक्षा से निष्कासित होने की भय से अधिकांश परीक्षार्थी भी नकल करने से परहेज़ बरतने लगे हैं। हाॅल में प्रवेश से पूर्व लग जाती लंबी लाइन : परीक्षा हाॅल में प्रवेश करने के दौरान सघन जांच की जाती है। इस दौरान केन्द्र पर परीक्षार्थीयों की लंबी लाइन लग जाती है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति के कारण सभी परीक्षार्थी समय से पूर्व ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाते हैं। जिससे केन्द्रों पर लंबी लाइन लगी रही। केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा अभिभावकों को केंद्र के पास फटकने भी नहीं दिया जा रहा था। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद से सभी अधिकारी दिनभर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। दिव्यांग परीक्षार्थी को यातायात पुलिस ने हाॅल के अंदर प्रवेश कराया : गुरूवार को जिला स्कूल में एक दिव्यांग परीक्षार्थी को ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी और उनके जवान ने मिलकर छात्रों को पकड़ कर परीक्षा हाॅल के अंदर प्रवेश कराया। जानकारी अनुसार दिव्यांग छात्र सिमरी बख्तियारपुर का है और जिला स्कूल में सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।