प्रमंडलीय आयुक्त कोरोना से ग्रसित, प्रभार डीएम को मिला
जिलाधिकारी राजेश मीणा को प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अपर सचिव ने कन्हैया लाल साह ने पत्र जारी कर मुंगेर जिलाधिकारी को प्रमंडलीय आयुक्त...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 24 Jul 2020 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें
जिलाधिकारी राजेश मीणा को प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अपर सचिव ने कन्हैया लाल साह ने पत्र जारी कर मुंगेर जिलाधिकारी को प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
जिसमें बताया गया है कि प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी के चिकित्सा अवकाश में रहने के कारण मुंगेर डीएम को प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर का प्रभार सौंपा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गयी हैं। इसी कारण से वे चिकित्सकीय अवकाश पर चली गयी हैं।
