ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर धान की उपज लक्ष्य से दूर है किसान

धान की उपज लक्ष्य से दूर है किसान

संग्रामपुर प्रखंड के ई किसान भवन के पीछे फॉर्म के जमीन में लगाए गए धान को बीज गुणन प्रक्षेत्र में फसल कटनी किया गया। संयुक्त निदेशक मुंगेर प्रमंडल के अधिकारी ने फसल को लक्ष्य के अनुरूप नहीं...


धान की उपज लक्ष्य से दूर है किसान
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 27 Nov 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संग्रामपुर प्रखंड के ई किसान भवन के पीछे फॉर्म के जमीन में लगाए गए धान को बीज गुणन प्रक्षेत्र में फसल कटनी किया गया। संयुक्त निदेशक मुंगेर प्रमंडल के अधिकारी ने फसल को लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाया।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धान को लेकर जो लक्ष्य रखा गया वह पूरा नहीं हो पाया है। धान प्रति हेक्टेयर 29.13 प्रति क्विंटल ही प्राप्त हो सका जो सरकार के लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे काफी नुकसान होगा।

इसे लेकर फॉर्म इंचार्ज साहिल प्रियदर्शी को फटकार लगाया। जिला कृषि पदाधिकारी विजय दुबे, अमित कुमार, सहायक निर्देशक रसायन पूनम कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुंगेर सुनील कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, अमन कुमार आदि

मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें