ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर 50 फीसदी भी नहीं हो पायी धान खरीद

50 फीसदी भी नहीं हो पायी धान खरीद

मंुगेर | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने में...


50 फीसदी भी नहीं हो पायी धान खरीद
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 25 Jan 2021 03:29 AM
ऐप पर पढ़ें

मंुगेर | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने में अब मात्र सात दिन शेष रह गये हैं। लेकिन जिले में निर्धारित लक्ष्य से 50 फीसदी से भी कम खरीद हुई है। ऐसे में 31 जनवरी तक 60 हजार टन धान खरीद के लक्ष्य पूरा होने पर संशय की स्थिति है।

मंुगेर जिले में अबतक 4477 किसानों से 24,999 टन धान की खरीद की गई है। किसानों से इस साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीद 31 जनवरी तक ही की जानी है। पहले 31 मार्च तक धान की खरीद होती थी। धान खरीद की अवधि दो महीने कम कर दिए जाने से इस साल विभाग को जहां लक्ष्य पूरा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पिछले 10 दिनों से कोहरे की वजह से धान में नमी की समस्या अधिक है। पैक्स में 17 प्रतिशत तक नमी वाले ही धान ली जाती है। 15 जनवरी के बाद धान में नमी कम हो जाती थी। लेकिन इसबार 15 जनवरी से ही कोहरे की वजह से धान में नमी की समस्या दूर नहीं हो पायी है।

पिछले साल भी लक्ष्य से रहा था दूर पिछले साल मंुगेर जिले को 40 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य पूरा करने के काफी प्रयास भी हुए। इसके बाद भी लक्ष्य काफी दूर रह गया था। 40 हजार टन की जगह मात्र 23,136 टन धान की खरीद हो पायी थी। जबकि धान की खरीद 15 मार्च तक की गयी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें