ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर बेमौसम बारिश से धान को हुआ नुकसान

बेमौसम बारिश से धान को हुआ नुकसान

प्रखंड में शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बारिश से धान की फसल को नुकसान पहंुचा है। बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दलहन को भी नुकसान पहुंचा...


बेमौसम बारिश से धान को हुआ नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 27 Nov 2020 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड में शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बारिश से धान की फसल को नुकसान पहंुचा है। बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दलहन को भी नुकसान पहुंचा है।

सब्जी की फसलो में कीट की आशंका बढ़ गई है। इस साल अच्छी फसल की जगी थी लेकिन मौसम की मार से किसान चिंतित हो गये हैं। अगर यही स्थिति रही तो किसानों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। बहुत सारे किसान धान काटकर कर खलिहान में रखे हैं। मौजमा गांव के किसान सिको सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश से खेतों में रखे धान को नुकसान हुआ है। गोविन्दपुर के किसान शिवकुमार शर्मा, नवगाई के बिपीन सिंह, सरकटिया के संतोष सिंह, मकनपुर के राधे रजक, सहौड़ के त्रिलोचन सिंह आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश से धान को नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें