सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन
पनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न सिर्फ अभिभावकों बल्कि पूरे इलाके के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। टॉपर छात्र-छात्राएं - मोनिका कुमारी - 73% - स्व

जमालपुर, निज प्रतिनिध। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न सिर्फ अभिभावकों बल्कि पूरे इलाके के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।टॉपर छात्र-छात्राएं- मोनिका कुमारी - 73%- स्वेक्षा राज - 70.80%- वैष्णवी पोद्दार - 70%- माही - 70%- अनुराग - 68.60%इन सभी टॉपर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में अपनी समझ और तैयारी का लोहा मनवाया है। मोनिका कुमारी के 73 प्रतिशत अंक पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात हैं, जबकि अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहद करीबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के शिक्षकगण इस सफलता का पूरा श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और लक्ष्य के प्रति समर्पण को देते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


