
किसानों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के बारे में जागरूक करना उद्देश्य: उप निदेशक
या हिस्सा मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय एक
मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक उद्यान, उद्यान निदेशालय बिहार डा. राकेश कुमार, सहायक निदेशक उद्यान डा. सुपर्णा सिन्हा, कृषि वैज्ञानिक अभियंत्रण इं.अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म सिंचाई से लाभ होने वाले फायदा किसानों तक समय पर पहुंचाना है। प्रशिक्षण में खगड़िया जिले के विभिन्न प्रखंडों की 50 किसानों ने हिस्सा लिया। इं. अशोक कुमार ने किसानों को सरकारी योजना अंतर्गत होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में किसानों को पीपीटी के माध्यम से सभी अवयवों की गहन जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में किसानों को प्रत्यक्ष रूप से किसान को प्रायोगिक विधि से प्रशिक्षण दिया गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के बारे में जागरूक करना है, जिससे वे पानी की बचत कर सकें और फसल की उत्पादकता बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि ड्रिप सिंचाई से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है, जिससे पानी की बचत होती है। वहीं फव्वारा सिंचाई विधि बड़े क्षेत्रों में सिंचाई के लिए उपयुक्त है। मिनी स्प्रिंगलर सिंचाई छोटे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। रेनगन सिंचाई बड़े क्षेत्रों में सिंचाई के लिए उपयोगी है। प्रशिक्षण में किसानों को जल उपयोग दक्षता, मूल्य संवर्धन, किसान उत्पादक संगठन की भूमिका और उद्यानिकी में आधुनिक तकनीकें के बारे में जानकारी दी गई। इससे किसानों को अपनी आय बढ़ाने और स्थायी कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद मिलती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




