ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजनता दरबार में छह मामले का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन

जनता दरबार में छह मामले का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन

तारापुर/खड़गपुर। हिटी भूमि विवाद समाधान के लिए तारापुर एवं खड़गपुर थाना में...

जनता दरबार में छह मामले का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 25 Jun 2022 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

तारापुर/खड़गपुर। हिटी

भूमि विवाद समाधान के लिए तारापुर एवं खड़गपुर थाना में लगाए गये साप्ताहिक जनता दरबार में 6 मामले का निष्पादन किया गया। तारापुर में राजस्व अधिकारी प्रियांशी कुमारी एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के द्वारा संयुक्त रुप से मामलों की सुनवाई की गई।

राजस्व अधिकारी ने बताया कि पूर्व से छह मामले लंबित थे। चार नया मामला प्राप्त हुआ। एक मामले का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया है। शेष बचे मामले की सुनवाई वादी एवं प्रतिवादी के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित दस्तावेज को पेश नहीं करने से नहीं हुई। हवेली खड़गपुर से एसं. के अनुसार

हवेली खड़गपुर थाना में थानाअध्यक्ष नीरज कुमार की मौजूदगी में अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर जनता दरबार लगाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से भूमि विवाद से जुड़े 10 मामले आए। जिसमें 5 मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा ऑन द स्पॉट किया गया। सीओ ने बताया कि आज के जनता दरबार में 10 नए मामले आए। जिसमें 5 मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं 5 मामले लंबित हैं जिसका निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा। मौके पर राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी, सब इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें