ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकांग्रेस की प्रचार गाड़ी के धक्के से वृद्ध मरा

कांग्रेस की प्रचार गाड़ी के धक्के से वृद्ध मरा

संग्रामपुर | एक संवाददाता रविवार की सुबह संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर कांग्रेस की प्रचार...

कांग्रेस की प्रचार गाड़ी के धक्के से वृद्ध मरा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 25 Oct 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

संग्रामपुर | एक संवाददाता

रविवार की सुबह संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर कांग्रेस की प्रचार गाड़ी की धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक बटेश्वर मंडल (62 वर्ष) बिरजपुर गांव रहने वाला था और वन विभाग की ओर से लगाए के पौधे की देखभाल करता था।

रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस की प्रचार गाड़ी स्कॉर्पियो झिकुली की ओर से संग्रामपुर बाजार की ओर आ रही थी। बटेश्वर मंडल सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी कर पौधों की देखभाल कर रहे थे। उसी समय अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी उन्हें धक्का मारते हुए एक मकान में जा टकराई। लोगों की मदद से घायल बटेश्वर मंडल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई तारिणी मंडल सहित परिजन एवं ग्रामीण अस्पताल पहंुचे। परिजन शव को स्वास्थ्य केंद्र से घटनास्थल पर ले जाकर सड़क को जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष पहंुचे। परिजनों को समक्षाकर जात हटवाया। सड़क जाम करीब एक घंटे तक रहा। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र नीतेश कुमार के बयान पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें