अस्पताल परिसर में जर्जर भवन तोड़ने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

Jan 12, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त किया जा रहा है। नए 100 बेड के अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। भवन तोड़ने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है, जिससे मजदूरों और मरीजों की जान को खतरा है। अस्पताल प्रबंधक ने सुरक्षा मानकों का पालन करने की आवश्यकता जताई है।

अस्पताल परिसर में जर्जर भवन तोड़ने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित पुराने जर्जर भवन को जमींदोज किया जा रहा है। भवन ध्वस्त होने के बाद उक्त स्थल पर 100 बेड का अत्याधुनिक नया अस्पताल भवन निर्माण प्रस्तावित है। भवन तोड़ जाने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। भवन तोड़ रहे मजदूर बिना किसी हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरणों के हथौड़े चलाते देखे जा रहे हैं। इससे न केवल मजदूरों की जान जोखिम में है, बल्कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भवन तोड़ने के क्रम में छत और दीवारों से उड़ता मलबा से हादसा हो सकता है।

मरीजों को लाने-ले जाने वाले वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। नियमों के अनुसार भवन ध्वस्त करते समय चारों ओर मजबूत बांस-बल्ला और जाली लगाकर घेराबंदी किया जाना आवश्यक है, ताकि मलबा बाहर न गिरे और आमजन सुरक्षित रहें। लेकिन जिम्मेदार एजेंसी द्वारा इन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। बोले प्रोजेक्ट मैनेजर: कार्य ऐजेंसी बीएमएसआईसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि भवन तोड़ने के क्रम में सुरक्षा मानक का पूरा ख्याल रखना है। यदि सुरक्षा मानक की अनदेखी कर भवन तोड़ा जा रहा है तो संबंधित जिम्मेदार से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा। सुरक्षा मानक का पूरा ख्याल रखते हुए भवन तोड़ने का काम किया जायेगा। बोले अस्पताल प्रबंधक: अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा निर्घारित एमएसटीसी एजेंसी के द्वारा भवन को तोड़ा जा रहा है। अस्पताल से सटे भवन होने की वजह से भवन तोड़ने के क्रम में मलबा छिटककर अस्पताल परिसर के इर्द गिर्द आ जाता है। इससे अस्पताल आने- जाने वाले लोग व वाहन को नुकसान हो सकता है। अस्पताल की ओर से सुरक्षा मानक का ख्याल रखते हुए भवन को तोड़ने को कहा गया है। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर भवन को तोड़ा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;