पोषण पखवाड़ा पर सेविकाओं को किया गया सम्मानित
धरहरा में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा 8 वां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। सीडीपीओ अमृता रंजन ने उद्घाटन किया और पोषण अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में 0-3 वर्ष के बच्चों के पोषण और मस्तिष्क विकास पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

धरहरा, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय धरहरा में 8 वां पोषण पखवाड़ा शुक्रवार को मनाया गया। उद्घाटन सीडीपीओ अमृता रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सही पोषण देश रोशन का संदेश देते हुए माता एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक उत्तेजना, स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता एवं समुदाय की भूमिका तथा आंगनबाड़ी को मजबूत बनाने में सामुदायिक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचपन के पहले छह साल पोषण और पढ़ाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
इसलिए इस अवधि में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पर्यवेक्षिका ज्योति सिंह, मीनू कुमारी, रजनी कुमारी, सीता कुमारी, अजय कुमार, अंकित कुमार, वंदना सिंह आदि मौजूद थे।-----------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


