Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNutrition Month 2025 Multisectoral Meeting for Implementation in Munger
अभियान को सफल बनाने में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: डीडीसी

अभियान को सफल बनाने में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: डीडीसी

संक्षेप:

मुंगेर में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले पोषण माह की सफलता के लिए डीडीसी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, छोटे बच्चों का आहार, और...

Wed, 17 Sep 2025 02:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 17 सितंबर 2025 से 16अक्टूबर 2025 तक एक माह चलने वाले पोषण माह के कार्यान्वयन एवं सफलता के लिए डीडीसी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आईसीडीएस ,स्वास्थय विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग के साथ सोमवार की देर शाम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पोषण माह के सात सूत्री थीम पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख तौर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार भागीदारी एवं छोटे बच्चों का आहार, मोटापा नियंत्रण प्रमुख रूप से शामिल है। बैठक में डीडीसी श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिये।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अभियान का हमलोग पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाएं। इसी उद्देश्य के साथ हमलोगों को काम करना है। एक माह चलने वाले कार्यकर्मों को विभिन्न स्तर पर अंगनबाड़ी, पंचायत, प्रखंड एवं जिला में किया जाना है। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्व्यक पोषण मिशन, जिला परियोजना प्रबंधक स्वास्थय, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीपीआरओ, सभी एमओआईसी सभी बीएचएम एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।