मुंगेर में बीते 9 अप्रैल से शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा चलेगा 23 अप्रैल तक

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

श भी दिया। पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य: डीएम ने बैठक में कहा कि, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण घटाना और गर्भवती

मुंगेर में बीते 9 अप्रैल से शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा चलेगा 23 अप्रैल तक

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में बीते 9 से शुरू हुए और आगामी 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़े को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने और सभी लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं, बिना सूचना के अनुपस्थित रहे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश भी दिया।पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य:डीएम ने बैठक में कहा कि, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण घटाना और गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं, किशोरियों एवं 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है।

उन्होंने बताया कि, बच्चों के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास के लिए पोषण और प्रारंभिक उद्दीपन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत इस बार कार्यक्रम की मुख्य थीम हर घर पोषण, बच्चों के पहले 1000 दिन का महत्व और संतुलित आहार अपनाना है। उन्होंने सभी विभागों को इन थीम पर केंद्रित होकर काम करने को कहा।विभागों को मिले ये निर्देश:बैठक में समीक्षा के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती और धातृ महिलाओं के लिए एएनसी एवं पीएनसी काउंसलिंग की व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही, उन्होंने निर्धारित तिथि पर विशेष जांच कर महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।वहीं, डीएम ने 6 वर्ष के बच्चों के लिए श्री अन्न जैसे ऊपरी आहार के महत्व को समझाने और कुपोषित बच्चों की पहचान कर लगातार फॉलो अप करने को कहा। उन्होंने मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन और ऊंचाई मापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया। अंततः डीएम ने स्वास्थ्य, आपूर्ति, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, जन संपर्क, जीविका और पीएचईडी विभाग को जन भागीदारी सुनिश्चित कर सभी आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने गतिविधि कैलेंडर के अनुसार हर कार्य ससमय कर प्रतिवेदन देने को भी कहा ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।