एएनएम स्कूल में प्रशिक्षुओं ने नर्सिंग सेवा को ईमानदारी से निभाने की ली शपथ
तारापुर में एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्षेत्रीय उप निदेशक और सिविल सर्जन ने किया। छात्राओं ने प्रदर्शनी में स्वास्थ्य परियोजनाओं का प्रदर्शन किया और नर्सिंग पेशे पर विचार साझा किए। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

तारापुर,निज संवाददाता। एएनएम प्रशिक्षण स्कूल,तारापुर में शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ. राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजू कुमार तथा अन्य अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह की शुरुआत
प्रशिक्षु छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह से पूर्व प्रथम सत्र की छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में मानव शरीर के विभिन्न अंगों के मॉडल एवं स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं से अंगों की संरचना और कार्यों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उन्होंने उत्तर दिया।
छात्राओं के विचार
कार्यक्रम में छात्राओं ने नर्सों की जिम्मेदारियों और मरीजों की सेवा में उनकी अहम भूमिका पर विचार रखे। जनहित आधारित लघु नाटक, हास्य-व्यंग्य कविताओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुत नृत्य को खूब सराहना मिली।
प्रशिक्षुओं का सम्मान
इस अवसर पर डॉ. फैजउद्दीन, शिक्षिका लीली हेंब्रम, वनिता मोहंती एवं दीप्ति भारती ने नर्सिंग पेशे की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को संवेदनशील एवं समर्पित बनने की प्रेरणा दी। प्रथम सत्र की छात्राओं ने हाथों में कैंडल लेकर नर्सिंग सेवा को ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
-------------------
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


