ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरधर्म के नाम पर हो रहा आडंबर

धर्म के नाम पर हो रहा आडंबर

चल रहे कबीर सत्संग के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ से आयी कथा वाचिका शिखा ने कहा कि भारत भक्ति प्रधान देश है। बुद्ध, महावीर, कबीर, तुलसी, गुरु नानक, मीरा, संत रविदास जैसे संतों का अवतरण समय-समय पर होता रहा...

धर्म के नाम पर हो रहा आडंबर
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 13 Mar 2018 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

चल रहे कबीर सत्संग के दूसरे दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ से आयी कथा वाचिका शिखा ने कहा कि भारत भक्ति प्रधान देश है। बुद्ध, महावीर, कबीर, तुलसी, गुरु नानक, मीरा, संत रविदास जैसे संतों का अवतरण समय-समय पर होता रहा है।

आज भक्ति एवं धर्म के नाम पर आडंबर हो रहा है। लोगों को संतों के आदर्श पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि नारी घर को स्वर्ग बनाती है। नारी को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। उन्होंने आज की हालात पर कहा कि लड़की फैशन में, लड़का दुर्व्यसन में और माता-पिता टेंशन में रहते हैं। इन सबों का त्याग करने से घर स्वर्ग सा सुंदर बन जाएगा। सहरसा के राजू परदेसी ने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आश्रम के संत रामदास साध्वी, बबीता नंदू साह, गुड्डू साह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें