ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरबरियारपुर का कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल गिरफ्तार

बरियारपुर का कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल गिरफ्तार

बरियारपुर। निज संवाददाता बरियारपुर का आतंक माने जाने वाला कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल...

बरियारपुर का कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 22 Oct 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बरियारपुर। निज संवाददाता

बरियारपुर का आतंक माने जाने वाला कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल को बरियारपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार जुगवा मंडल से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगवा मंडल गांव में किसी के घर में छिपा है। पुलिस ने बरैल बासा गांव में छापेमारी की तो एक घर में जुगवा मंडल छिपा हुआ था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम विकास बताया। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो बाद में उसने बताया कि वह जुगवा मंडल है।

कुछ महीने पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था जुगवा:

जानकारी के अनुसार जुगवा मंडल कुछ महीने पूर्व ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। जेल से छूटकर आने के बाद फिर अपना साम्राज्य कायम करना चाहता था। जुगवा मंडल के कई गुर्गा बार-बार गांव सहित आसपास के इलाकों में गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर दशहत फैलाना चाहता था। बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि में भी कुछ गुर्गा ने पड़िया गांव में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी।

मुखिया के चुनाव में दहशत फैलाना चाहता था जुगवा:

जानकारी के अनुसार जुगवा मंडल पंचायत चुनाव में दहशत फैलाकर अपना मुखिया बनाना चाहता था। चर्चा है कि पड़िया पंचायत के मुखिया सरिता देवी तथा उनके पति दूलो मंडल के खिलाफ एक मुखिया प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने का काम चल रहा था। कुछ मतदाताओं को धमकाया भी जा रहा था। वहीं बरियारपुर दक्षिणी पंचायत में भी जुगवा मंडल एक खास व्यक्ति को मुखिया बनाने के फिराक में लगा हुआ था। लेकिन इस पंचायत में कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ रहा था।

दो मामले में फरार था जुगवा:

जुगवा मंडल अभी दो मामले में फरार चल रहा था। बताया जाता है कि जमालपुर रेल थाना कांड में दर्ज लूट केस तथा एक कोर्ट केस में वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जुगवा मंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें